फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एम्स के लिए किसानों की दी गई जमीन की हुई रजिस्ट्री

Mon, 05 Aug 2024 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुंड (रेवाड़ी)। एम्स के लिए किसानों की ओर से दी गई जमीन की रजिस्ट्री दो दिन पहले हो गई। अब अक्तूबर में ओपीडी भवन तैयार होने की संभावना जताई जा रही है। जमीन की रजिस्ट्री होने पर एम्स संघर्ष समिति सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल के प्रति आभार जताया है।
माजरा एम्स समिति के सदस्य सरपंच रविन्द्र, जगदीश प्रधान, जीतू, दिलबाग सिंह सचिव, मुख्त्यार सिंह, नवीन कुमार, वेदप्रकाश आदि ने बताया कि एम्स के लिए दी गई जमीन के 533 मालिक थे। सोसायटी के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा प्लॉट दिए जाने थे। उस जमीन की रजिस्ट्री बाकी थी। दो दिन पहले ही उन सभी किसानों जयसिंह, मनजीत सिंह ठेकेदार, मनोज कुमार, जितेन्द्र की 28 एकड़, 4 कनाल व 10 मरला की रजिस्ट्री करवा दी गई। जगदीश प्रधान ने कहा कि सोसायटी के माध्यम से किसानों को प्लॉट दिए जाने हैं। अब पूरी जमीन की रजिस्ट्री हो चुकी है तो सरकार भी किसानों को प्लॉट देने का काम करे। समिति सदस्यों ने केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व मंत्री डॉ. बनवारी लाल से मांग की है कि किसानों को जल्द प्लाट दिलाएं। सोसायटी के माध्यम से 180 कामर्शियल यानी एससीओ व इतने ही घरेलू प्लॉट दिए जाने हैं।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने पिछले दिनों बताया था कि एम्स का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। अक्तूबर में ओपीडी भवन तैयार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसने समय पर काम पूरा करने का भरोसा दिलाया है। वहीं, एम्स संघर्ष समिति के श्योताज सिंह ने कहा कि सरकार माजरा एम्स में ओपीडी शुरू करे।

करीब 9 वर्ष पहले तत्कालीन मनोहरलाल की सरकार ने रेवाड़ी के मनेठी गांव की जमीन पर एम्स बनाने की घोषणा की थी। कई वर्ष तक जमीन को लेकर अड़चन जारी रही। इसके बाद सरकार ने मनेठी गांव को छोड़कर भालखी- माजरा गांव की 200 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदकर इस प्रकिया को आगे बढ़ाया। बाद में प्रधानमंत्री ने एम्स का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन


एम्स में ये सुविधाएं होंगी

कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रो- एंटरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, बर्न और प्लास्टिक सर्जरी समेत अन्य देखभाल सेवाएं यहां उपलब्ध होंगी। संस्थान में गहन चिकित्सा इकाई, आपातकालीन और ट्रॉमा इकाई, सोलह मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, डायग्नोस्टिक प्रयोगशालाएं, ब्लड बैंक, फार्मेसी आदि की सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें