फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: पोर्टल पर 31 अगस्त तक होगा फसलों का पंजीकरण

Tue, 05 Aug 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर खरीफ की फसलों का पंजीकरण अब 31 अगस्त तक किया जाएगा। वंचित किसान खरीफ की फसलों का पंजीकरण करवा सकते हैं।

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण होना अनिवार्य है। पंजीकृत किसान से ही फसल खरीदी जाएगी।
असुविधा से बचने व फसलों को समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए किसान पोर्टल पर अपनी खरीफ फसल का ब्योरा दर्ज कराकर उसका पंजीकरण अवश्य करवाएं। पोर्टल पर दर्शाई गई फसल का भौतिक सत्यापन करवाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सरकार के पास सभी किसानों का ब्योरा आने के बाद उन्हें मंडी में बुलाना आसान हो जाता है। किसानों के मोबाइल फोन नंबर पर मैसेज भेजकर उन्हें मंडी में किस दिन व किस वक्त आना है, की जानकारी प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो किसान अपने खेतों में खरीफ की फसलों की बुवाई कर चुके हैं। वे पोर्टल पर अपनी फसलों का पंजीकरण अवश्य करा लें।

कृषि विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र कुमार ने बताया कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य है। किसान कोई जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं। फसलों का पंजीकरण पोर्टल पर किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें