फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएम कप में भागीदारी के लिए पंजीकरण 26 तक होंगे

Fri, 23 Feb 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




रेवाड़ी। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरकार की ओर से 28 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित किए जा रहे मुख्यमंत्री कप-2024 के लिए 14 से 23 आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इन खेलों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण व आवेदन करना होगा।
प्रदेश के सभी ब्लाॅक में 28 फरवरी से 3 मार्च तक ब्लाॅक स्तरीय, 5 मार्च को जिला स्तर पर और इसके उपरांत जोनल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि खंड स्तर, जिला स्तर, जोनल स्तर व राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री कप-2024 का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में छह खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें पुरुष व महिला वर्ग की कबड्डी, वाॅलीबाॅल, हैंडबाॅल, खो-खो, फुटबॉल व बास्केटबाल शामिल हैं। ब्लॉक स्तर पर 28 फरवरी से प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके बाद विजेता 5 मार्च को जिला स्तरीय, जोनल स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ी व टीम अपना रजिस्ट्रेशन 26 फरवरी सायं 6 बजे तक खेल विभाग हरियाणा द्वारा जारी किए गए क्यू आर कोड व लिंक पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में कराएं और खेलों में भागीदारी करें।
विज्ञापन




आयु सीमा 14 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी जरूरी


डीसी ने कहा कि खिलाड़ी की आयु सीमा 14 वर्ष से 23 वर्ष तक होनी चाहिए और 23 वर्ष से अधिक आयु होने पर टीम को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर विजेता टीम को 2 लाख, 1.5 लाख और 1 लाख रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सीएम कप में रजिस्ट्रेशन करवाने वाली सभी टीम को अपने खिलाड़ियों के मूल आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि प्रतियोगिता स्थल पर साथ लेकर आना अनिवार्य है। इस बारे में अधिक जानकारी जिला खेल विभाग से प्राप्त की जा सकती है। वीसी में जिला खेल अधिकारी मदनपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें