फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 84 पोलियो बूथ पर 5 वर्ष तक के 95,476 बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक

Fri, 23 Feb 2024 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 2024 का आयोजन जिले में 3 मार्च 2024 को किया जा रहा है, जिसमें 3 मार्च को बूथ पर और 4 एवं 5 मार्च को घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 5 वर्ष तक के 95 हजार 476 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी, जिसके लिए 784 पोलियो बूथ पर 121 सुपरवाइजर टीम और 2 हजार 777 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पोलियो अभियान के तहत कुतुबपुर एरिया, बावल रोड, सेक्टर 3 व 4, रामपुरा रोड, जैन मंदिर के पीछे व एचपीएल के पीछे, कंकरवाली, रेलवे कॉलोनी, शिव कॉलोनी, बुढुपुर सहारनवास रोड, ईंट भट्ठा साइट, धारूहेड़ा व बावल औद्योगिक क्षेत्रों सहित कोसली में निर्माणाधीन साइट वाले एरिया में विशेष फोकस रहेगा। सिविल सर्जन रेवाड़ी सुरेंद्र यादव ने बताया कि 784 पोलियो बूथ पर 121 सुपरवाइजर टीम और 2 हजार 777 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें