संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी एवं स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबंधित आशा कार्यकर्ता यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन, मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन जिला रेवाड़ी का प्रतिनिधिमंडल राजकुमार बसिया, राजबाला के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल से उनके आवास पर मुलाकात की।
एआईयूटीयूसी के नेताओं ने कहा की अभी आशा कर्मियों के मानदेय में महज 2100 रुपये की बढ़ोतरी मामूली है। न्यूनतम मानदेय अभी सरकार 26 हजार रुपये देने में सक्षम नहीं है तो कम से कम 11 हजार रुपये प्रति माह दिया जाए। आगे कहा कि इंसेंटिव भी नहीं बढ़ाया है। मिड डे मील कर्मियों को कई माह से मानदेय नहीं मिला। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की मांगों पर सरकार ने कोई सुध अभी तक नहीं ली है। एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री के साथ वार्ता सकारात्मक रही है। सरकार ने मांगों को नही माना तो आंदोलन तेज किया जाएगा।