फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हरी खाद योजना के तहत 25 अप्रैल तक बढ़ी पंजीकरण तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2026 के लिए हरी खाद योजना के तहत पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी है।
विज्ञापन

फसल विविधीकरण कार्यक्रम (आरकेवीवाई) के अंतर्गत ढैंचा, दलहन फसलें जैसे ग्रीष्म मूंग, उड़द, लोबिया, मोठ, अरहर, सोयाबीन तथा ग्वार की खेती करने वाले किसानों को एक हजार प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।
कृषि अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि ढैंचा जैसी हरी खाद फसलें मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में बेहद कारगर हैं। इन फसलों को खेत में पलटने से नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है और मिट्टी की संरचना में सुधार होता है जिससे अगली फसलों का उत्पादन बेहतर होता है।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एमएफएमबी पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होकर अब 25 अप्रैल तक चलेगा। इसके बाद 15 मई तक विभागीय अधिकारी खेतों का भौतिक सत्यापन करेंगे।

फसल की फोटो अपलोड करना जरूरी
डॉ. वर्मा ने किसानों को सलाह दी है कि वे बीज बाजार से खरीदकर समय पर बुवाई करें और बोई गई फसल की फोटो एमएफएमबी पोर्टल पर अपलोड करें। सत्यापन के बाद ही प्रोत्साहन राशि जारी की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि किसान ढैंचा, दलहन और ग्वार की खेती करते समय चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा अनुशंसित पैकेज ऑफ प्रैक्टिसेज का पालन करें, ताकि बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि विकास अधिकारी, खंड कृषि अधिकारी या कृषि विभाग कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें