फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लूट, डकैती और चोरी की वारदात में आई कमी

Thu, 04 Jan 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। वर्ष 2023 में नशा तस्करी, अवैध हथियार, जुआ आदि का काम करने वालों पर शिकंजा कसा गया। 2023 में लूट, डकैती, चोरी के मामलों में कमी आई है।
विज्ञापन

एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक थाना में ग्रामप्रहरी व वॉर्ड प्रहरी नियुक्त किए गए, ग्राम प्रहरियों के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों (एनडीपीएस एक्ट, अवैध हथियार,अवैध शराब और जुआ) व अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों का डाटा एकत्रित किया गया है। जिससे वर्तमान में अपराध पर अंकुश लगाया गया है।

नशा तस्करी

क्राइम डिटेक्शन के मामले में वर्ष 2023 मे रेवाड़ी पुलिस ने 177 मुकदमें दर्ज कर 155 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनसे 10.212 किलो गांजा, 1.240 किलो सुल्फा, 99 ग्राम स्मैक, 13 ग्राम हेरोइन, 2632 कैप्सूल, 270 टैबलेट, 7 बोतल प्रतिबंधित सिरप और 2600 नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एनडीपीएस एक्ट 1988 के तहत बिना एफआईआर दर्ज करे आरोपियों को जेल भेजने का प्रावधान है। जिसके तहत जनहित में कार्रवाई करते हुए लगातार नशा तस्करी में शामिल 3 आरोपियों को बिना मुकदमा दर्ज जेल भेजा। नशा तस्करी में शामिल आरोपी अजय, विनय कुमार व कृष्ण उर्फ काली के खिलाफ नशा तस्करी के कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।

अवैध हथियार

इस वर्ष अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ 75 मुकदमे दर्ज कर 107 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनसे 60 देसी कट्टे, 35 पिस्टल, 3 रिवॉल्वर, 214 कार्टेज और 12 बटनदार चाकू सहित 326 अवैध हथियार बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा गया।

शराब की बरामदगी

पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले विभिन्न आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। आरोपी से भारी मात्रा में नकली शराब, शराब पैक करने की मशीन, केमिकल से भरे ड्रम व खाली बोतलें बरामद की हैं। इस दौरान 249 मुकदमे दर्ज कर 433 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 10080 बोतल अंग्रेजी शराब, 5820 बोतल देसी शराब, 157 बोतल बीयर, 36.5 लीटर कच्ची शराब शामिल है। इसके अलावा जुआ खेलने वाले आरोपियों के खिलाफ 89 मुकदमे दर्ज कर 221 लोगों से 20 लाख 36 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

मोस्ट वांटेड

पुलिस ने वर्ष 2023 में वाहन व टायर चोरी के मामले में 3 गैंग के 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख 40 हजार रुपये बरामद कर 45 मुकदमे सुलझाए। पुलिस ने 10 मोस्ट वांटेड आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन पर 5 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक का इनाम घोषित था। आरोपियों में 1 लाख के 6, 25 हजार का एक, 10 हजार का एक तथा 5 हजार के 2 आरोपी शामिल हैं।

भगोड़े पकड़े

पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में पीओ या बेल जंपर घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर 139 भगोड़े, पीओ के अलावा जमानत पर आने के बाद अदालत में हाजिर न होने के 114 बेल जंपर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गुमशुदा की तलाश

पुलिस ने जिले से लापता हुए 514 लोगों को खोजकर उनके परिवार से मिलाया। इनमें 133 नाबालिग लड़के-लड़की, 361 महिला-पुरुष, 20 बुजुर्ग महिला-पुरुष शामिल हैं। ऑपरेशन मुस्कान के तहत 48 बच्चों को बरामद किया गया है।

साइबर ठगी

वर्ष 2023 में साइबर फ्रॉड से संबंधित कुल 2692 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें कुल 49 अभियोग दर्ज किए गए। कुल 16 आरोपियों को साइबर पुलिस थाना ने गिरफ्तार किया है। दर्ज अभियोगों में पुलिस ने कुल 47 लाख 77 हजार 324 रुपये बरामद किए हैं। साइबर फ्रॉड की शिकायतों पर कुल 60 लाख 3 हजार 833 रुपये बरामद किए गए हैं।

महिला सुरक्षा

अभी तक जिले में 2098 ऑटो पर यूनिक आईडी लगाई जा चुकी है। साथ ही 112 एप के बारे में जागरूक कर छात्राओं व महिलाओं को डायल 112 एप इंस्टाल कर, सुरक्षित यात्रा सुविधा के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन



यातायात व्यवस्था

पुलिस ने वर्ष 2023 विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों के अलावा स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं, कंपनी के कर्मचारियों को यातायाता के निमय पढ़ाए। पुलिस ने 51908 मोटर व्हीकल का चालान एवं 980 वाहन को जब्द कर उन पर करीब 5 करोड़ 30 लाख 46 हजार 900 रुपये का जुर्माना किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें