फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी से रिकॉर्ड 149 उम्मीदवार चयनित

Sat, 02 Mar 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेना भर्ती कार्यालय चरखी दादरी ने रिक्त पदों पर अधिकतम उम्मीदवारों का चयन कर देश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। यहां से 149 उम्मीदवारों का विभिन्न पदों के लिए चयन हुआ है। कर्नल आनंद साकले ने बताया कि राव तुलाराम स्टेडियम में चार दिसंबर से 16 दिसंबर तक भर्ती रैली आयोजित हुई थी। इसमें अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर, तकनीकी (सभी शस्त्र) सामान्य प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में चरखी दादरी, भिवानी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी चार जिले शामिल हैं। सभी सफल उम्मीदवार 9 मार्च 2024 से प्रशिक्षण के लिए संबंधित रेजिमेंटल केंद्रों को भेजने के लिए चरखी दादरी कार्यालय को रिपोर्ट करेंगे। कर्नल आनंद साकले ने बताया कि देश में कुल रिक्तियों में अकेले 15 प्रतिशत उम्मीदवारों का चरखी दादरी सेना कार्यालय से पास होना गर्व का क्षण है। इसका श्रेय रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी और महेंद्रगढ़ के युवाओं की कड़ी मेहनत और उत्साह को जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें