फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरबीएस स्कूल का सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा

Thu, 14 May 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरबीएस स्कूल के विद्यार्थी सफलता पर खुशी मनाते। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
धारूहेड़ा। जौनियावास स्थित आरबीएस स्कूल का सीबीएसई 12वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा दृष्टि ने मेडिकल संकाय में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। बबली ने नॉन मेडिकल में 96 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। संगीता ने मेडिकल में 95 प्रतिशत और गौतम वशिष्ठ ने कॉमर्स में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। निकिता ने आर्ट्स में 93 , साक्षी ने कॉमर्स में 93, पायल ने आर्ट्स में 93, अंजलि राव, लक्ष्य, मीनाक्षी और दिगंबर सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। अर्चना, भूमिका और पिंकी ने 89 प्रतिशत और प्रशांत, भाविश्या, अनुराग यादव और गौरव ने 87 से 88 प्रतिशत अंक हासिल किए। सुमित स्वामी ने नॉन मेडिकल में 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें