फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: श्रीकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 55 विद्यार्थियों ने मेरिट में बनाई जगह

Thu, 14 May 2026 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
परिणाम आने पर खुशी से झूमते श्री कृष्ण स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
रेवाड़ी। हासांका स्थित श्री कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल का हरियाणा बोर्ड का दसवीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 55 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में जगह बनाई। कुल 78 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी सफल रहे। ध्रुव ने 500 में से 486 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। हिमांशु ने 483 अंक लेकर दूसरे और आशु ने 477 अंक हासिल कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय संचालक सुरेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से विद्यालय परिणाम बेहतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें