फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी से करनावास जाने के लिए 15 और लौटने पर 20 रुपये किराया

Sun, 09 Mar 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 01डिपो में खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। इलेक्ट्रिक बस में एक ही स्थान का अलग-अलग किराया लेने पर यात्रियों ने रोष जताया है। रेवाड़ी से करनावास जाने का किराया 15 और लौटने का किराया 20 रुपये लिया जा रहा है। यात्रियों ने समस्या को दूर करने की मांग की है।
रोडवेज का कहना है कि सर्कुलर रोड पर निर्माण कार्य चलने के कारण करनावास से लौटते समय इलेक्ट्रिक बस को घूमकर आना पड़ता है जिससे दूरी बढ़ जाती है। इसकी वजह से किराया भी बढ़ जाता है। रेवाड़ी से करनावास जाने पर यात्रियों को 15 रुपये देने पड़ते हैं जबकि करनावास से लौटने पर 20 रुपये किराया वसूला जाता है। इसी प्रकार बावल व रेवाड़ी के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को 35 रुपये किराया देना पड़ रहा है, जबकि दूरी के हिसाब से किराया 30 रुपये वसूला जाना चाहिए। बावल जाने वाली बस पहले बणीपुर चौक पर जाती है। इसके बाद यह बस वापस असाही मोड़ से होते हुए बावल जाती है, जिससे लगभग पांच किलोमीटर की दूरी बढ़ जाती है। इसी तरह से करनावास जाते समय बस सीधी जाती है। वापसी में यह बस राजेश पायलट चौक के रास्ते बस स्टैंड पर पहुंचती है। बस स्टैंड के पास सड़क निर्माण कार्य के चलते वन-वे होने के कारण बस को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
यात्रियों को उठानी पड़ रही परेशानी

यात्रियों ने बताया कि जब बस करनावास से बस स्टैंड जाती है, तो वन-वे होने के कारण घूमकर जाती है। यह विभाग की परेशानी है, लेकिन विभाग खुद अतिरिक्त खर्च वहन करने की बजाय यात्रियों से इसकी वसूली कर रहा है। दैनिक यात्रियों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसका समाधान होना चाहिए।

वर्जन

इलेक्ट्रिक बस में किलोमीटर के हिसाब से किराया लिया जाता है। जो किराया निर्धारित है वही लिया जा रहा है है।- प्रदीप कुमार, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें