फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उल्लेखनीय कार्य के लिए 60 बार सम्मानित हो चुके हैं रविंद्र

Sun, 25 Jan 2026 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रविंद्र आशावादी
विज्ञापन
रेवाड़ी। सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र आशावादी को समाजसेवा समेत अन्य उल्लेखनीय कार्यों के लिए 60 बार सम्मानित किया जा चुका है। उनको भारत सरकार और हरियाणा सरकार की ओर से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 1994 से अब तक अनेक रक्तदान शिविर, वन महोत्सव, स्वास्थ्य शिविर, योग शिविर तथा खेल व शिक्षा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों को ट्रॉफी और पदकों से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

नशामुक्ति के लिए जाटूसाना से विभिन्न गांवों तक साइकिल यात्रा निकालकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। रविंद्र आशावादी ने बताया कि आपदा राहत कारगिल संघर्ष (1999), ओडिशा चक्रवात (1999), गुजरात भूकंप (2001), सुनामी (2004) और उत्तराखंड आपदा (2013) के दौरान जनसहयोग से राहत कोष में आर्थिक सहायता और सामग्री भिजवाई गई थी।
गौसेवा के क्षेत्र में महातीर्थ धाम शिव मोहन गौशाला जाटूसाना के प्रधान सेवक के रूप में उन्होंने गौशालाओं के लिए सहयोग अभियान चलाया। जिले के अमर बलिदानी गौ रक्षक देवेंद्र यादव उर्फ सोनू सरपंच के सम्मान में चौक निर्माण हेतु समिति के संयोजक के रूप में भी अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें