फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रविंद्रगढ़ ट्रॉफी में रवि चौहान के घोड़े ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
अपने घोड़े के साथ रवि चौहान। स्रोत : क्लब
विज्ञापन
कुंड। दिल्ली रेस क्लब लोक कल्याण मार्ग में आयोजित रविंद्रगढ़ ट्रॉफी 2025 का आयोजन किया गया। इस प्रतिष्ठित घुड़दौड़ प्रतियोगिता में कुल 6 रेस आयोजित की गईं।
विज्ञापन

रेसों के दौरान रविंद्रगढ़ के प्रसिद्ध स्टड ओनर एवं आयोजक रवि चौहान के घोड़ों ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कुल 6 में से 3 रेस में रवि चौहान के घोड़े दौड़े जिनमें से 2 में उनके घोड़ों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से रेस क्लब परिसर में मौजूद दर्शकों और घुड़दौड़ प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह, बलवंत सिंह मंकोटिया व रविंदर सिंह भाटी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें