फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे राशन डिपो धारक

Mon, 01 Jan 2024 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पांच सूत्री मांगों को लेकर जिले के सभी राशन डिपो धारक सोमवार को हड़ताल पर रहे। डिपो धारकों ने तीन माह से गेहूं और बाजरा 10-15 फीसदी कम उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताई। मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा।
जिले में 233 राशन डिपो धारक हैं जबकि उपभोक्ताओं की संख्या एक लाख 47 हजार है। डिपो होल्डर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नागर मल लखेरा, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर राठी, जिला सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि तीन माह से प्रत्येक डिपो पर गेहूं व बाजरा की एलोकेशन 10 से 15 प्रतिशत कम आ रही है। इससे तमाम राशन कार्ड धारक राशन से वंचित हो रहे हैं। कई कार्ड धारक झगड़ा करने पर उतारू हो रहे हैं। इस माह भी गेहूं 15 प्रतिशत और बाजरा 23 प्रतिशत कम मिला। किसी भी डिपो होल्डर के पास पिछला बकाया स्टॉक नहीं है। राशन डिपो होल्डरों को कार्डों के अनुसार पर्याप्त गेहूं व बाजरा उपलब्ध कराया जाए। डिपोधारकों का कहना है कि डिपो पर समय से राशन नहीं भेजा जाता है। राशन कम मिलने से कई कार्ड धारक राशन से वंचित रह जाते हैं। कई बार अनुरोध करने पर भी समस्या दूर नहीं की गई। कहा कि सरकार अगस्त 23 से नवम्बर तक चार महीनों का कमीशन कन्फैड को भेज चुकी है लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी डिपो होल्डरों को कमीशन नहीं दिया गया। जबकि मुख्यालय ने कमिशन जारी करने के आदेश दिया है।
विज्ञापन


पीओएस मशीनों का हो बदलाव

राशन वितरण करते समय मशीनों में काफी समस्या रहती है। कभी सर्वर डाउन हो जाता है, कभी नेटवर्क नहीं आता है। कभी आरडी सर्विस फेल हो जाती है और पेपर रोल नहीं निकलती है जिससे राशन वितरण में काफी समय बर्बाद होता है। राशन सुचारू रूप से वितरण नही हो पाता जिस पर राशन वितरण पर अधिक भीड़ हो जाती है। इसलिए इन मशीनों को बदलवाया जाए ताकि राशन वितरण करते समय किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। कहा कि मशीनों के पेपर रोल जारी नहीं किए जाते हैं जिससे डिपो होल्डर को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। पेपर रोल जारी किए जाए ताकि किसी भी उपभोक्त्ता को रसीद जारी करने में कठिनाई ना हो सके।
विज्ञापन


जनवरी का गेहूं दिसंबर में हो चुका है आवंटित

जनवरी का गेहूं 31 दिसंबर को आवंटित हो चुका है। गेहूं का आवंटन 9720.77 क्विंटल हुआ है जिसमें 5408.92 क्विंटल का उठान हुआ है। 4311.85 क्विंटल शेष है। चीनी का आवंटन 1314.20 क्विंटल हुआ है लेकिन उठान नहीं हुआ है। बाजरे का आवंटन 18357.14 क्विंटल हुआ लेकिन उठान नहीं हुआ है। इसी प्रकार एम.तेल का आवंटन 100501 लीटर हुआ है लेकिन उठान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें