रेवाड़ी। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में रेवाड़ी से अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश राजकुमार जैन, फैमिली कोर्ट से प्रिंसिपल जज डॉक्टर अब्दुल मजीद, सिविल जज विश्वास खटक व सिविल जज आदित्य सैनी की अदालत में जहां पर मामलों का मौके पर ही निपटाया गया।
बावल में सुधीर कुमार एसडीजेएम और कोसली में नेहा गुप्ता एसडीजेएम की कोर्ट द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मुआवजा, चेक बाउंस, दीवानी मामले, बिजली के मामले व अन्य मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। अदालत में 51 मोटर दुर्घटना मुआवजा के मामलों का निपटारा करते हुए 5 करोड़ 33 लाख 25 हजार रुपये मोटर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों, घायलों और याचीगण को स्वीकृत किए गया।
स्थायी लोक अदालत द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 6 मार्च को किया गया था। इनमें 127 मामलों का निपटारा करते हुए 26,12,469 रुपये की राशि को स्वीकृत किए गया। इसी तरह 31 चेक बाउंस 31 दीवानी मामले 5 पारिवारिक मामले व 270 बिजली के मामले व 82 अन्य मामलों का भी निपटारा किया गया।