सूखे कुएं से दुर्लभ जीव बिज्जू को बाहर निकालते। संवाद
भिवाड़ी। लुहादेरा गांव में एक सूखे कुएं में तीन दिन से फंसे दुर्लभ प्रजाति के जीव बीजू को वन विभाग की टीम ने वीरवार सुबह करीब 10 बजे बाहर निकाल लिया। जानवर को बाहर निकालते ही वह तेजी से खेतों की ओर भाग गया। लुहादेरा गांव के विकास कुमार के सूखे कुएं में सोमवार को बीजू फंसा मिला था। विकास कुमार ने तुरंत तिजारा वन विभाग को सूचना दी। टीम सोमवार को ही मौके पर पहुंची, लेकिन जानवर कुएं के अंदर एक खरखोदे में घुस गया था। काफी प्रयासों के बावजूद उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। वन अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि बीजू रेयर ऑफ द रेयर प्रजाति में शामिल है। तिजारा क्षेत्र में इसकी संख्या बहुत कम है।