फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल की धमकी देने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाना पुलिस ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार शहर निवासी एक विधवा महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने मकान किराये पर लेने का बहाना करने उसे घर पर बुलाया। जहां उसका दूसरा साथी पहले से मौजूद था। उसने पीड़िता को पानी में नशीला पदार्थ डालकर पीला दिया, जिसके बाद वो बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी व उसके साथी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसके साथ हुए दुष्कर्म का वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें