फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम का बदलेगा स्वरूप, खिलाड़ियों को मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
राव तुलाराम स्टेडियम
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के राव तुलाराम स्टेडियम का स्वरूप अब बदलने जा रहा है। खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। स्टेडियम में करीब 15 लाख रुपये की लागत से आधुनिक शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है जिससे प्रतिदिन अभ्यास करने वाले करीब 800 खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

स्टेडियम में पहले शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी जिसके कारण खिलाड़ियों, खासकर महिला और दिव्यांग खिलाड़ियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई सुविधा शुरू होने के बाद उनकी यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
स्टेडियम में जल्द ही अन्य आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके तहत बड़ी एलईडी लाइटें लगाने की योजना है जिससे खिलाड़ी रात के समय भी अभ्यास कर सकेंगे। अभी तक प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास में कठिनाई होती थी।
विज्ञापन

इसके अलावा स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। यह कार्य अप्रैल के अंत तक पूरा होने की संभावना है। ट्रैक बनने के बाद खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का माहौल मिलेगा और उन्हें अन्य शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वहीं स्टेडियम में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर मौका मिलेगा।


स्टेडियम में 15 लाख रुपये की लागत से आधुनिक शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है। सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण भी प्रगति पर है। आने वाले दिनों में स्टेडियम का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा। -ममता, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें