फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीहा में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

Tue, 22 Oct 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। सीहा में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस पर एकमंच पर एकत्रित हुए विद्यार्थी साथ मे
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की 28वीं बटालियन की देखरेख में सीहा में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान शहीद विजेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की।
विज्ञापन


बटालियन के जाटूसाना केंद्र से आए इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह तोमर ने बटालियन की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए। शहीद की वीरांगना ममता यादव को स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया। नाहड़िया ने पुलिस स्मृति दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए शहीद विजेंद्र सिंह के स्मारक को विद्यालय द्वारा गोद लिए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर बटालियन ने विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया। विद्यालय की ओर से स्मारक की प्रभारी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश कुमार, युवा चेतना संगठन के प्रधान नरेश भारद्वाज, इंस्पेक्टर रवि दत्त, इंस्पेक्टर पृथ्वी सिंह, सहायक इंस्पेक्टर विकास फगेरिया, सिपाही मुकेश कुमार, रतन सिंह , मुस्कान,जयभगवान स्वामी, सुभाष आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें