फोटो : 21रेवाड़ी। राव नरबीर सिंह के रेवाड़ी निवास पर सर्मथक ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर करते हु
रेवाड़ी। राव नरबीर सिंह के रेवाड़ी निवास पर उनके कैबिनेट मंत्री बनने पर सर्मथकों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। निजी प्रवक्ता हरिंद्र यादव ने कहा कि नरबीर सिंह देवीलाल सरकार में पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे। इसके बाद वह कैबिनेट मंत्री बने। 2014 से 2019 में मनोहर सरकार में मंत्री बने। राव नरबीर सिंह ने प्रदेश भर में हर गांव को सड़क से जोड़कर अपनी अलग पहचान बनाई। इस मौके पर बलवान थानेदार, मास्टर धर्मवीर, एसबी यादव व अन्य मौजूद रहे।