रेवाड़ी। वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के अंबेसडर एट लार्ज, एशियन बॉडी बिल्डिंग एवं फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन के महानिदेशक अमित स्वामी ने कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह को अवाॅर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भेंट किया गया।
इस अवसर पर अमित स्वामी ने मंत्री को शॉल ओढ़ाकर फेडरेशन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स फेडरेशन युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने अमित स्वामी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए योगदान की सराहना की। अमित स्वामी ने उपायुक्त अभिषेक मीणा को भी डब्ल्यूबीपीएफ का स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।