फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अंडर-19 वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रंजीत अव्व्ल

Tue, 04 Aug 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजीव गांधी स्टेडियम कोसली में जिला स्तरीय एथलेटिक्स मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के साथ लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक आदि स्पर्धाएं कराई गईं। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
अंडर-19 वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रंजीत ने प्रथम और रजत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर में रजत प्रथम और मंजीत द्वितीय रहे। 400 और 800 मीटर दौड़ में जाटूसाना के जेमेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर में गौरव प्रथम और यश द्वितीय रहे। 3000 मीटर में जतिन प्रथम रहे।
विज्ञापन

भाला फेंक में सक्षम प्रथम और दीपांशु द्वितीय रहे। गोला फेंक में कार्तिक ने प्रथम तथा अतुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में एकलव्य प्रथम और दीपांशु द्वितीय रहे। 400 मीटर में वरुण प्रथम और सूरज द्वितीय रहे। 800 मीटर में भाविक प्रथम और पराग द्वितीय रहे।
विज्ञापन

1500 मीटर में दक्ष प्रथम और शेखर द्वितीय रहे। 3000 मीटर में विवेक प्रथम और दिक्षित द्वितीय रहे। लंबी कूद में मयंक ने प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में 100 और 200 मीटर दौड़ में विहान राव प्रथम रहे। 400 मीटर में मयंक प्रथम और कपिल द्वितीय रहे। 600 मीटर में यशवर्धन प्रथम और अंकुर द्वितीय रहे। लंबी कूद में नकाश प्रथम और दीपेश द्वितीय रहे। शॉटपुट में यश प्रथम और वंश द्वितीय रहे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी स्तर के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें