फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: तीज महोत्सव पर रंगोली, पोस्टर व मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित

Mon, 28 Jul 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 21प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी को सम्मानित करते शिक्षकगण। स्रोत : कॉलेज
विज्ञापन
कोसली। कृष्ण नगर स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में सोमवार को तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में एनएसएस और सांस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रंगोली, पोस्टर एवं मेंहदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा, रचनात्मकता और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की निकिता व शिवानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बीए पांचवें सेमेस्टर की स्वाति व वंदना द्वितीय स्थान पर रहीं। छात्राओं ने रंगों की विविधता से तीज महोत्सव के उल्लास को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। पोस्टर प्रतियोगिता में बीकॉम (ऑनर्स) प्रथम सेमेस्टर की तमन्या ने प्रथम और बीए प्रथम सेमेस्टर की तनिशा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
पोस्टरों के माध्यम से छात्राओं ने तीज महोत्सव के सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व को रेखांकित किया। मेहंदी प्रतियोगिता में बीए पांचवें सेमेस्टर की वंदना ने प्रथम तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने अपने हाथों पर मेंहदी के सुंदर व पारंपरिक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रीजनल सेंटर के सांस्कृतिक विभाग की डॉ. प्रवेश कुमारी, डॉ. अंजलि यादव, तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंजलि पांचाल के नेतृत्व में आयोजन को सफल बनाया गया। कार्यक्रम में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें