रामतलाई तालाब लंबे समय से उपेक्षित अवस्था में पड़ा
कुतुबपुर स्थित ऐतिहासिक रामतलाई तालाब लंबे समय से बदहाल अवस्था में पड़ा है। यहां पर कब्जा भी किया गया है। रामतलाई तालाब का संरक्षण और विकास किया जाना चाहिए। नगर परिषद द्वारा बार-बार तहसीलदार को पैमाइश के लिए पत्र लिखे जाने के बावजूद अब तक कोई स्पष्ट रिपोर्ट नहीं आई है जिससे यह पता चल सके कि तालाब के किस हिस्से पर किसका कब्जा है। इसके बावजूद बिना कब्जा हटाए विकास कार्य शुरू करना उचित नहीं है। मांग है कि जल्द सुधार किया जाए। -नवीन सैनी, कुतुबपुर