बलिदान प्रदीप कुमार की बरसी पर सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव नयागांव भाला के प्रदीप कुमार की 7 जनवरी 2013 को बलिदानी की बरसी पर उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारी और जवान परिवार से मिलकर सम्मान एवं संवेदना प्रकट करने पहुंचे। इस अवसर पर इंस्पेक्टर हरिश चौधरी और हेड कांस्टेबल राजकुमार अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने बलिदान प्रदीप कुमार की समाधि स्थल पर जाकर उन्हें नमन किया और उनके परिवार को सम्मानित किया। इस मौके पर साधु सिंह, सुरेन्द्र, विनय और आशीष सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। संवाद