रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ छेड़छाड़ करने और धमकी देने के मामले में महिला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी युवती के ही गांव का रहने वाला है।
पुलिस अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दी थी कि 30 जून को वह अपने खेत में पानी देने के लिए गई थी। वहां पर मौजूद उसके गांव निवासी युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। कुछ देर बाद आरोपी का भाई भी वहां आ गया और विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वीरवार की शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।