फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामलीला शुरू, पहले दिन नारद मोह का किया मंचन

Sat, 10 Oct 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। श्री राम रामलीला क्लब की ओर से रामलीला मंचन का शुरू हो गया। नगर परिषद के उपप्रधान अमन राव ने रामलीला का उद्घाटन किया। पहले दिन कलाकारों ने नारद मोह प्रसंग का मंचन किया।
विज्ञापन

मंचन में दिखाया गया कि अहंकार किस प्रकार व्यक्ति की बुद्धि को प्रभावित करता है। भगवान की लीला मनुष्य को विनम्रता और सदाचार का संदेश देती है। देवर्षि नारद की भूमिका में क्लब के सह-निर्देशक डॉ. अश्विनी शर्मा ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि अमन राव ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और भगवान श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाते हैं। साथ ही आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन

क्लब प्रधान दलीप सिकरवाल ने कहा कि रामलीला लोगों को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने नगरवासियों से आगामी मंचनों में पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
निर्देशक रत्न चंद चांगवाल ने बताया कि प्रत्येक प्रसंग को आकर्षक और जीवंत बनाने के लिए कलाकार मेहनत कर रहे हैं। क्लब का उद्देश्य युवा पीढ़ी को धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
इस अवसर पर मुकेश शर्मा, अमित, उपाध्यक्ष मुकेश चांगा, सचिव रमेश, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, लीलाधर सैन, नवल सैनी, सुभाष अग्रवाल, लक्ष्मण प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, अरुण सैन, तरुण शौर्या, सुनील यादव, शेरसिंह प्रजापत, राहुल जोशी, टोनी, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें