फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रमेश चंद्र यादव छठी बार बने पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रधान

विज्ञापन
फोटो नंबर-04हरियाणा गवर्मेंट पी डब्ल्यू डी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के नवनियुक्त पदा​धिकारी। स
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन संबद्ध हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की पब्लिक हेल्थ ब्रांच नारनौल का त्रिवार्षिक चुनाव मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस स्थित यूनियन कार्यालय में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया राज्य चुनाव पर्यवेक्षक सज्जन सिंह भारद्वाज व सरजीत खेड़ा की अगुवाई में हुआ।
विज्ञापन

चुनाव में सर्वसम्मति से पब्लिक हेल्थ ब्रांच की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें रमेश चंद्र यादव को प्रधान, संदीप जांगड़ा को सचिव और सुरेश कुमार यादव को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त राधेश्याम शर्मा को चेयरमैन, रामचंद्र शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, रामशरण यादव को प्रेस सचिव तथा श्रीकृष्ण शर्मा को मुख्य सलाहकार मनोनीत किया गया।
कार्यकारिणी में दलीप कुमार, सुरेश कुमार भूषण, कैलाश चंद सैनी, सह सचिव पवन सैनी, अमित यादव, सुनील सैनी, एचकेआरएन के प्रधान मास्टर शेर सिंह व उपप्रधान जोगेंद्र, महीपाल, हवासिंह, राजबीर व उमाशंकर को चुना गया।
विज्ञापन

इसी अवसर पर बीएंडआर इलेक्ट्रिक ब्रांच नारनौल के त्रिवार्षिक चुनाव भी संपन्न हुए। इसमें बाबू लाल को प्रधान, जसविंद्र सिंह को सचिव, प्रवीण सोनी को कोषाध्यक्ष, नरेंद्र शर्मा को चेयरमैन तथा नरेंद्र सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान सर्वसम्मति से चुना गया।
अन्य संगठनों को छोड़कर दो दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने रजिस्टर नंबर 41 में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के अंत में सभी सेवानिवृत्त साथियों को श्रीराम लला की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।
चुनावी सभा में वजन सिंह, बलवंत, अरविंद, रोहित, निरज, उमेद, राहुल, संजय, कृष्ण, देवेंद्र, मांगेलाल, प्रेम, जयसिंह, प्रमोद, नरेश व कृष्ण सहित सभी ब्रांचों के पदाधिकारी व सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें