फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रामकाज में लगे रामभक्तों को सम्मान पत्र भेंटकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बे के ज्योतिबा फुले पार्क के प्रांगण में रामभक्त सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष जितेंद्र यादव जोनियावास रहे। जितेंद्र यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में कार्यक्रम अध्यक्ष के नाते समाज सेवी राजवीर यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समाजसेवी ज्ञानी यादव चेयरमैन इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। जबकि विशिष्ट अतिथियों में अजय जांगड़ा, राजेश सोनी, विकास शर्मा, गौरव अग्रवाल की कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वयंसेवक अंकुर ने किया। जिलामंत्री राजकुमार यादव ने बताया कि जनवरी में संपन्न हुए श्रीराम मंदिर रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे देश व विदेश में खुशी का माहौल रहा। इसी क्रम में रेवाड़ी जिलेभर में सैकड़ों मंदिरों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों में हजारों राम भक्तों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इन सभी रामभक्तों की सक्रियता, भक्तिभाव व श्रद्धा भाव को ध्यान में रखते हुए विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जिला रेवाड़ी की ओर से सभी को सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया जा रहा है। धारूहेड़ा नगर के इस कार्यक्रम में लगभग 550 लोगों को सम्मानित किया गया है, जिसमें धारूहेड़ा नगर की सभी बस्तियों व उप बस्तियों से पुरुष व महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद से प्रांत संस्कृत आयाम प्रमुख डॉ. अश्वनी जोशी, भिवानी विभाग मंत्री संजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जोशी, जिला मातृशक्ति संयोजिका राधिका यादव, नगर मंत्री दीपक यादव, स्वयंसेवक नगर कार्यवाह देवेंद्र, धर्मपाल व समाज से भगवान, प्रदीप, विश्वदीप, लोकेश, सुभाष, जया अवस्थी, चक्षु शर्मा, सुशील, सुनीता धर्मेंद्र, राकेश राव, इंद्रपाल, अनिल लाम्बा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें