फोटो : 10पहलगाम में हुए आतंकी हमले की पेंटिंग के माध्यम से निंदा करते राजोतिया। स्रोत : चित्र
रेवाड़ी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को लेकर देश में हर किसी में गुस्सा है। इसी कड़ी में पर्यटकों को श्रद्धांजलि देते हुए चित्रकार एसके राजोतिया ने पेंटिंग के माध्यम से निंदा की। राजोतिया ने बताया कि आतंकवाद मानव व मानवता के दुश्मन होते हैं, जिस तरह पहलगाम में आतंकवादियों ने 28 पर्यटकों को गोली का शिकार बनाया यह मानवता के खिलाफ है। ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की किसी भी घटना को अंजाम देने की हिम्मत नहीं कर सकें। आतंकवाद और आतंकवादी दोनों राष्ट्र के विकास और मानवता में बाधक होते हैं। इसलिए भारत को आतंकवाद से डटकर मुकाबला करके इसको जड़ से समाप्त करना चाहिए। पूरे देश की संवेदना उन परिवारों के साथ है।