बावल। बावल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्राओं ने 12वीं कक्षा की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रा खुशी, भूमिका व मोनिका एंड टीम ने राज्जी बोल ना नामक हरियाणवी गाने पर नृत्य की प्रस्तुति दी, जिस पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई।
इसके अलावा छात्रा पलक, शिवानी व रिंपी ने मेरा नौ डांडी का बिजना नामक हरियाणवीं लोकगगीत पर ग्रुप डांस की प्रस्तुति दी, जिसपर स्कूल की अन्य छात्राओं ने नृत्य किया। छात्रा अनामिका ने हरियाणवीं रागनी की प्रस्तुति दी। छात्रा तानिया ने सोला डांस किया। इसे अलावा विभिन्न छात्राओं चुटकुले व अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण ने कहा कि एक शिक्षित बेटी दो परिवारों में उजियारा फैलाती हैं। इसलिए बेटियों को शिक्षा के प्रति मन लगाकर पढ़ना चाहिए। आज बेटियां शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी नाम रोशन कर रही है। राष्ट्रपति जैसे सर्वोच्च पद पर भी महिला आसीन है। उन्होंने कहा कि यह परीक्षा का समय है ऐसे में सभी मन को एकाग्र कर पढ़ाई कर परीक्षा में शानदार अंक प्राप्त करने चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वति का दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
स्कूल के प्रवक्ता सुखबीर सिंह ने कहा कि स्कूली जीवन छात्रों का सुनहरी काल होता है,जिसमें अनेक सपने संजोकर पढ़ाई करते हैं। सपनों का साकार करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य लक्ष्मीनारायण, प्रवक्ता सुखबीर सिंह, दिनेश कुमार, राजपाल ,सुरेंद्र कुमार, गीता व समस्त स्कूल के स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहे।