रेवाड़ी। ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि नवीन सैनी व विशिष्ट
रेवाड़ी। झज्जर रोड स्थित श्रीराम पैलेस में श्रीराम स्पोर्ट्स अकादमी और भारत विकास परिषद रेवाड़ी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एसआर इंटर स्कूल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों और अकादमी के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि नवीन सैनी और विशिष्ट अतिथि परिषद के संरक्षक रमेश सचदेवा ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि प्रतियोगिता में जीत मायने नहीं रखती, बल्कि प्रतियोगिता में भाग लेना और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ही एक अच्छे खिलाड़ी की पहचान है। प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैंपियन राज इंटरनेशनल स्कूल की टीम और द्वितीय स्थान पर ताइक्वांडो चैंपियन अकेडमी रोहतक और तृतीय स्थान पर डीपीएस स्कूल बावल और वृंदावन इंटरनेशनल स्कूल रही।
इस दौरान नेशनल टीम के कोच सुनील कुमार और अशोक कुमार, दिल्ली यूनिवर्सिटी के कोच अनिल पाल उपस्थित रहे। दिलीप डाबला, मनीष कुमार, आशीष, तरुण कुणाल आदि तकनीकी अधिकारियों ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के जिला अध्यक्ष मुकेश गोकल, रेवाड़ी शाखा के अध्यक्ष दिनेश सैनी, सचिव हुकुमचंद प्रजापत, कोषाध्यक्ष रामकिशोर सैनी, डॉ. दीपक सैनी व योगेश शर्मा उपस्थित रहे।