रेवाड़ी। समाधान शिविर में उपायुक्त से विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात करते पूर्व सैनिक कल्याण
रेवाड़ी। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने वीरवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त अभिषेक मीणा से सूरजपाल सिंह यादव के नेतृत्व मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस की जमीन, सैनिक सदन समेत अन्य मांगों को उठाया। उपायुक्त ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। उपायुक्त ने बताया कि बजट के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तीसरे मुद्दे के तौर पर वार म्यूजियम के रखरखाव पर चर्चा हुई। इस मौके पर ललित कुमार, सुल्तान सिंह, राजेंद्र सिंह चौहान, करण सिंह, राजवीर, दयानंद, धर्मबीर, महा सिंह खोला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।