फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 3.81 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरोपी पंचदेव पांडे। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर युवती से 3.81 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के गांव गोधोरा निवासी पंचदेव पांडेय है।
विज्ञापन

आरोपी पंचदेव पांडेय के बैंक खाते में ठगी की 68 हजार 888 रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 20 दिसंबर को गांव उष्मापुर निवासी युवती ने शिकायत में बताया था कि उन्होंने 17 दिसंबर 2025 को इंस्टाग्राम पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था। उन्हें एक लिंक मिला था जिस पर क्लिक करने के बाद उनसे प्रोडक्ट खरीदने-बेचने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

पैसे ट्रांसफर करने के लिए उनको यूपीआई नंबर दिया गया। इस नंबर पर पेमेंट करने पर मोटा मुनाफा देने का लालच दिया गया। इसके बाद अपने और अपने मम्मी-पापा के बैंक खातों से 10 ट्रांजेक्शन के जरिए 3 लाख 81 हजार 439 रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

जब अपनी रकम वापस पाने का प्रयास किया तो और अधिक पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उनको ठगी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें