ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक करती टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने सोमवार को गांव हंसावास और रतनथल में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। टीम ने ग्रामीणों से संपर्क कर नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को पढ़ाई, खेल और सकारात्मक गतिविधियों पर ध्यान देने का संदेश दिया गया।
टीम ने ग्रामीणों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। साथ ही साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूक करते हुए अनजान लोगों से ओटीपी, पासवर्ड और अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर 1930 पर सूचना देने की जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने के लिए भी जागरूक किया गया। आपात स्थिति में डायल 112 तथा नशे की बिक्री या सेवन की सूचना मानस हेल्पलाइन 1933 पर देने की अपील की गई।