लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करती नशा मुक्ति टीम। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने गांव काठूवास और भुड़ला में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे व्यक्ति का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। नशा करने वाला व्यक्ति अपने साथ साथ पूरे परिवार का जीवन खराब कर देता है। युवाओं को नशे से बचाना होगा। उन्होंने नशे की सप्लाई करने वाले व्यक्ति के बारे में पुलिस को हेल्पलाइन नंबर 1933 या 112 नंबर पर सूचित करने की अपील की।