फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बारिश ने दी गर्मी से राहत पर शहर में हुआ जलभराव

Sun, 28 Jul 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। भाड़ावास गेट के पास हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। लंबे समय के बाद शनिवार को दोपहर बाद बारिश हुई। दोपहर 3 बजे 10 मिनट तक बारिश हुई। इसके बाद शाम 5 बजे 15 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं बारिश होने की वजह से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन

शहर के नाई वाली चौक के पास भी जलभराव होने की वजह से वाहन चालक काफी परेशान रहे। शहर के बाजारों में भी जलभराव देखने को मिला। अनाज मंडी के आसपास का क्षेत्र पूरी तरह से जलमग्न हो गया। रेलवे अंडरपास तो पूरी तरह से ब्लॉक हो गया। क्योंकि यहां पर इतना ज्यादा जलभराव था कि वाहन चालकों के लिए भी काफी समस्या थी। इस दौरान सर्कुलर रोड, नाई वाली चौक, भाड़ावास मार्ग, शहर के विभिन्न बाजार, बस अड्डा, पुराना हाउसिंग बोर्ड, ब्रास मार्केट, माडल टाउन, रेलवे अंडरपास, पुराना कार्ट रोड, विभिन्न सेक्टर्स, सब्जी मंडी, कुतुबपुर, गुलाबी बाग एरिया सबसे अधिक प्रभावित रहा।
मौजूदा समय में शहर के नालों की सफाई भी उचित तरीके से नहीं हो पाई है। इससे बारिश का पानी जमा हो गया। नालों की सफाई अधूरी होने की वजह से जगह-जगह जलभराव देखने को मिल रहा है। नगर परिषद की तैयारी भी बिल्कुल देखने को नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



रेलवे अंडरपास हुआ जलमग्न

रेलवे अंडरपास पर जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान वाहन चालकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ी। यह काफी व्यस्त मार्ग है। इसके बावजूद जल निकासी का कोई भी प्रबंध नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें