फोटो: 36रेवाड़ी। एक पेड़ मां के नाम शीर्षक पर पेंटिंग बनाते बच्चे। स्रोत: स्कूल
कोसली। शहीद जीतराम राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य शिवराज सिंह चौहान के दिशा निर्देशानुसार क्लब के सदस्यों ने प्रभारी कृष्ण कुमार भारद्वाज की देखरेख में और स्कूल स्टाफ के सहयोग से बच्चों ने पार्क में त्रिवेणी लगाई। विद्यार्थी चेतन, आदित्य, निशा व कशिश ने पेंटिंग भी बनाई। प्रभारी कृष्ण भारद्वाज ने पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, यशवीर, नरेंद्र कुमार, वेदपाल, उमेश, सुमनलता, ज्योति, यशवंत पाल, धर्मसिंह मीणा, देवेन्द्र, रविन्द्र, पवन कुमार, सोमबीर आदि स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे।