फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेलवे आज से 1 अक्तूबर तक चलाएगा स्वच्छता ही सेवा अभियान

Sat, 14 Sep 2024 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। महात्मा गांधी की जयंती पर रेलवे की ओर से उनके स्वच्छता के प्रति संकल्प को पूर्ण करने के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान 14 सितंबर से एक अक्तूबर तक चलाया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि रेलवे की ओर से 14 सितंबर से 1 अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान रेवाड़ी रेलवे स्टेशन, कार्यालयों, रेलवे कॉलोनियों, स्वास्थ्य इकाइयों एवं रेलवे ट्रैक पर श्रमदान के माध्यम से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। रेलवे स्टेशनों के आसपास स्थित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता चौपाल लगाई जाएगी और ग्रामवासियों को ट्रेनों, रेलवे स्टेशनों और रेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा सफाई कर्मचारियों और उनके परिवारों के हित के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाएंगे। मैराथन, साइक्लोथन, खेल प्रतियोगिताओं के साथ पौधरोपण का आयोजन किया जाएगा। कचरे से कलाकृति बनाने और रिसाइकिल उत्पादों की बिक्री पर जोर दिया जाएगा। स्टेशनों पर सेल्फी पॉइंट स्थापित किए जाएंगे। स्वच्छता प्रतिज्ञा, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रेल यात्रियों और कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। युवाओं में जागरूकता फैलाने के लिए कविता, निबंध, पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र में नारा लेखन, प्रश्नोत्तरी और जिंगल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें