दीपावली पर स्टेशन पर उमड़ने वाली भीड़ को सुरक्षा मुहैया कराने के मद्देनजर स्पेशल जांच टीम ने रेलवे स्टेशन पर सघन जांच अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि संदिग्ध नजर आने वाले यात्रियों के समान आदि की जांच की पूरी सघनता के साथ की जा रही है।
स्पेशल टीम के प्रभारी उम्मेद सिंह ने बताया कि रेलवे पुलिस अधीक्षक राकेश आर्य के आदेश पर रेवाड़ी जीआरपी थाना प्रभारी देशराज सिंह के मार्गदर्शन में जयपाल, मोहनलाल, दयाराम, ओमप्रकाश, हरीश कुमार और रेलवार्डन एसोसियेशन जिला सचिव रमेश वशिष्ठ ने रेल परिसर में सुरक्षा जांच अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि पुलिश प्रशासन ने रेलवार्डनों के सहयोग से यात्रियों के आवागमन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।