फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल प्रशासन के पास रेवाड़ी से रोहतक के लिए ट्रेन सुविधा का कोई प्रस्ताव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे प्रशासन की ओर से कोरोना काल के बाद रेवाड़ी से रोहतक के लिए ट्रेन दिन के समय न होने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। मामले में नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि रेलवे की ओर से दिन के समय रेवाड़ी से रोहतक के लिए ट्रेन सुविधा को लेकर ऐसा कोई प्रस्ताव ही नहीं है। फिलहाल यात्रियों के पास बस के अलावा रोहतक जाने के लिए कोई विकल्प नहीं है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें अधिक किराया देकर बस से यात्री करनी पड़ रही है। यदि दोपहर के समय ट्रेन चलाई जाए तो सफर सस्ता व सुरक्षित हो सके। रोहतक जाने के लिए फिलहाल शाम के समय एक पैसेंजर व रात के समय इंटरसिटी ट्रेन का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के बाद यात्री रोहतक जाने के लिए ट्रेनों के संचालन का इंतजार कर रहे हैं। मगर उन ट्रेनों का संचालन कोरोना काल के बाद आज तक नहीं हो पाया है। यात्रियों की मांग को देखते हुए सुबह व दोपहर के समय ट्रेनों का संचालन किया जाना चाहिए। ताकि यात्रियों को सस्ती व सुरक्षित सुविधा मिल सके। रेवाड़ी से रोहतक के लिए फिलहाल एक ही ट्रेन का संचालन हो रहा है, जो समय सारणी के अनुसार यह ट्रेन रोहतक से सुबह 5:05 बजे चलकर रेवाड़ी 6:28 बजे पहुंचती है। जिसके बाद ट्रेन शाम 7:50 बजे रेवाड़ी से रोहतक के लिए चलती है।
----------------
दोपहर के समय ट्रेन की सुविधा दी जाए
बस के किराये की बात की जाए तो 110 से 115 रुपये एक तरफ का किराया यात्रियों से लिया जा रहा है। लेकिन ट्रेन के किराए की बात करें तो यह किराया रोहतक के लिए सिर्फ 30 रुपये है। इसका मतलब रेलवे का किराया बस के मुकाबले काफी कम है। यात्रियों की काफी समय से मांग है कि उन्हें दोपहर के समय रोहतक जाने के लिए ट्रेन की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन

-बाबूलाल, यात्री
----------------------
ट्रेन की सुविधा से यात्रियों को मिलेगा लाभ
कोरोना के खतरे को कम देखते हुए अब रोहतक के लिए दिन के समय ट्रेन सुविधा दे दी जाए। यात्रियों को इससे काफी लाभ मिलेगा व किराया भी बस के मुकाबले काफी सस्ता है। पैसेंजर ट्रेन जो वर्तमान समय में चल रही है, वो समय के अनुकूल यात्रियों के अनुसार नहीं है। इस ट्रेन के समय में बदलाव कर दिन के समय करना चाहिए।
केके सक्सेना, सेवानिवृत्त कर्मचारी
----------------------------
यात्रियों को ट्रेनों की सुविधा मिले
ट्रेन की सुविधा को लेकर यात्री का इंतजार काफी लंबे समय से है। कोरोनाकाल के दौरान रेलवे की ओर से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। कोरोना को खतरे को कम देखते हुए यात्रियों की मांग अनुसार रेलवे प्रशासन रोहतक रूट पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर देना चाहिए। काफी संख्या में रेवाड़ी से रोहतक के लिए यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा ट्रेनों का परिचालन भी बढ़ाना चाहिए। ताकि सुबह व दोपहर के समय यात्रियों को ट्रेनों की सुविधा का लाभ मिले।
चंद्रभान, यात्री
------------------------
कोट
रेवाड़ी से रोहतक के लिए किराया विभाग अनुसार 110 रुपये निर्धारित किया गया है। झज्जर का किराया रेवाड़ी से 65 व झज्जर से रोहतक का किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। मतलब ये कि यात्रियों को रोहतक बस में सफर करना है तो 110 से 115 रुपये चुकाने होंगे। किराया विभाग द्वारा निर्धारित किया जाता है।
प्रवीन, रोडवेज कर्मचारी
------------------------------
कोट
रेवाड़ी से रोहतक ट्रेन की सुविधा को लेकर रेलवे की ओर से ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो यात्रियों को सूचित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा हमारे लिए प्राथमिक है।
विज्ञापन

-दीपक कुमार, सीपीआरओ, नार्दर्न रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें