पीएचडी की उपाधि मिलने पर खुशी जाहिर करते शोधार्थी राहुल खटकड़। स्रोत : विवि
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के जीवन विज्ञान संकाय के पहले प्रवेशित शोधार्थी राहुल खटकड़ ने पर्यावरण विज्ञान में शोधकार्य पूरा कर पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर ली है। राहुल ने विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन नागपाल के निर्देशन में शोध किया। इसे विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट नवाचार, शोध गुणवत्ता और वैज्ञानिक योगदान के आधार पर स्वीकृत किया है। संवाद