फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। श्री कृष्ण राजकीय महाविद्यालय कवांली के वाणिज्य विभाग की तरफ से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में क्विज मास्टर की भूमिका वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. तीर्थ राज ने निभाई। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को रोचक और चुनौतीपूर्ण बनाने के लिए इसमें कुल पांच चरण रखे गए थे। इन चरणों में विषय विशेष के गहन प्रश्नों के साथ-साथ समसामयिक घटनाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल भी शामिल किए गए। प्रतियोगिता में कुल पांच टीमें बनाई गई थीं, जिनमें प्रत्येक कक्षा से एक-एक छात्र का चयन किया गया था। निष्पक्ष मूल्यांकन के बाद निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित किए। प्रतियोगिता में टीम अ में नैन्सी, हिमांशु और वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें