फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निकासी ठप, बीपीएल कॉलोनी में 10 दिन से भरा है पानी, लोग परेशान

विज्ञापन
फोटो : 15बीपीएल कॉलोनी में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव किशनगढ़ की बीपीएल कॉलोनी में बारिश से हुआ जलभराव वहां के लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। लगातार हो रही बारिश के चलते पानी सूखने का नाम नहीं ले रहा, जिससे कॉलोनीवासी पिछले 10 दिनों से भारी परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले माह के आखिरी सप्ताह में हुई भारी बारिश के बाद कॉलोनी में करीब दो से तीन फीट तक पानी भर गया था। हालत यह है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं।
ग्रामीण रामनिवास, राहुल, कांता देवी, हरीश, धर्मेन्द्र, दयावती पूर्व पंच, मधू पंच, जसवंत और सीमा सहित कई लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण पूरी कॉलोनी में बदबू फैल गई है और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इससे लोगों को डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सता रहा है। वहीं पशुओं के बीमार पड़ने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

स्थिति इतनी गंभीर है कि किसी बड़े हादसे या बीमारी का कारण बन सकती है। कॉलोनी में लगभग 200 मीटर लंबा अस्थाई बिजली का तार पानी भरे क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। तार में कई जगह जोड़ लगे हुए हैं। लोगों ने आशंका जताई कि यह कभी भी टूटकर गिर सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
प्रशासन से गुहार
कॉलोनी के रामफल, राजेश, राजेंद्र, सुनीता, प्रीत कौर, शारदा, रोहित, नरेश कुमार और रामजस ने बताया कि वे पहले भी इस समस्या को लेकर सरपंच को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या का समय पर समाधान न होने से उनका जीवन नारकीय बन गया है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी की निकासी की उचित व्यवस्था की जाए और अस्थाई तारों को हटाकर सुरक्षित बिजली लाइन लगाई जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस समस्या का हल नहीं निकाला गया तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें