फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए किया क्वालिफाई

विज्ञापन
फोटो : 01रेवाड़ी। नेशनल शूटिंग चैंपियन प्रतियोगिता में क्वालिफाइड करने पर खुशी जाहिर करते छ
विज्ञापन
रेवाड़ी। भोपाल में आयोजित इंडिया ओपन कंपीटिशन राइफल और पिस्तौल में गांव टांकड़ी स्थित सवाईमान स्पोर्ट्स एकेडमी के 11 होनहार छात्रों ने दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियन प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। अकादमी के कोच सूबेदार मेजर किशन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में शुरू हुई इस अकादमी में प्रथम वर्ष 2022 में 2 बच्चों ने मेक क्वालिफाई किया था।
विज्ञापन

वहीं, 2023 में इनकी संख्या बढ़कर आठ हो गई और अब 2024 में एक लड़की सहित 11 बच्चों ने दिल्ली में आयोजित होने वाली नेशनल शूटिंग चैंपियन प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। क्वालिफाई करने वाले छात्रों में आयुष अग्रवाल, अनीश यादव, जसवंत यादव, हिमांश, दिग्विजय, ऋषभ सहरावत, नीरू, हैप्पी, हर्षित, युवराज, हर्ष चौहान शामिल हैं। खास बात यह रहेगी कि जो बच्चे यहां अकादमी में ट्रेनिंग ले रहे हैं उन्होंने 1 साल से भी कम समय में यह सफलता हासिल की है।
गांव टांकड़ी की सरपंच मनीषा देवी और ग्रामीणों ने सभी बच्चों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया है। कोच ने बताया कि 13 दिसंबर से 5 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होने वाले नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में इन बच्चों का चयन हुआ है। इस अवसर पर अजीत सिंह चौहान, कैप्टन दलीप सिंह, शीनू पंवार, मनफूल सिंह चौहान, रमेश चौहान, हनुमान सिंह, अंगूरी देवी, आरती देवी व रेखा देवी सहित अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें