फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के चलते बैरंग लौटी पीडब्लूडी टीम

Sun, 13 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी-बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के पास घरों के सामने बने चबूतरों को तोड़ने के लिए शनिवार की छुट्टी होने के बावजूद देर शनिवार शाम पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लोगों के विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन


लोगों ने टीम पर महज कुछ घरों पर ही कार्रवाई करने का आरोप लगाया। विरोध के चलते पीडब्लूडी विभाग को मौके पर पुलिस बल भी बुलाना पड़ा।

देर शाम करीब सात बजे एसडीओ दर्शन सिंह जेसीबी और स्टाफ के साथ चांदपुर की ढाणी के पास बने घरों पर पहुंचे और घरों के आगे बने अवैध कच्चे चबूतरों को तोड़ना शुरू किया। अभी टीम कुछ घरों के आगे बने अवैध चबूतरों को ही तोड़ पाई थी कि पक्के चबूतरे छोड़ने का आरोप लगा लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया।

विरोध इतना बढ़ गया कि पीडब्लूडी अधिकारियों को मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंचे मॉडल टाउन थाना प्रभारी कर्मबीर खटाना ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। हालांकि लोगों के विरोध के चलते टीम को बीच में ही काम छोड़कर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

----------


नोकझोंक में लोग बोले, क्यों नहीं दिया नोटिस
देर शाम रेवाड़ी-बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के समीप बनी कॉलोनी के घरों के सामने से मिट्टी हटाने का काम एसडीओ दर्शन सिंह ने जेसीबी से शुरू कराया तो कॉलोनीवासी ने इसका विरोध किया। कॉलोनी वासी आशा कमारी, मंजू, सुनील, रामकिशन, मोहित व सुरेंद्र सरपंच ने एसडीओ पर पैसे न देने पर घरों के सामने बने चबूतरों को हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि एसडीओ को चबूतरों का हटाना ही था, उन्होंने पहले नोटिस क्यों नहीं दिया, वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि एसडीओ ने केवल उनके घर के सामने बने चबूतरों को हटाया है, जबकि सीमेंट के चबूतरों पर जेसीबी नहीं चलाई।

अवैध कालोनी में बनाए विभाग की जमीन में चबूतरे                            
वहीं मामले पर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रेवाड़ी-बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के पास मुख्य मार्ग पर ही सड़क बनी हुई है। वहां रहने वाले लोगों ने घर के सामने मिट्टी डालकर चबूतरे बनाए हुए हैं। कॉलोनी अवैध होने के कारण पानी निकलने का रास्ता नहीं है तथा लोगों ने घर के सामने ही गड्ढा खोदकर गंदे पानी को स्टोर करने का जुगाड़ किया हुआ है। घरों के सामने बने चबूतरों को हटाने के लिए ही शनिवार देर शाम एसडीओ दर्शन सिंह जेसीबी लेकर वहां पहुंचे थे।
----------


घरों से निकलने वाले गंदे पानी के चलते सड़क टूट जाती है, जिसके चलते आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इन लोगों ने लोकनिर्माण विभाग की जमीन पर चबूतरों को बनाया हुआ है। ---दर्शन सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग
-----------
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ ने उन्हें फोन कर बुलाया था। शुरुआत में लोगों ने विरोध किया था। बाद में समझाने के बाद लोगों ने खुद ही अपने कब्जे हटाने की बात कही है।
विज्ञापन

-कर्मबीर खटाना, एसएचओ, थाना मॉडल टाउन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें