फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनवाने को लेकर लगाया जाम

Wed, 12 Nov 2014 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में क्षतिग्रस्त मार्ग से परेशान गुस्साए कुछ लोगाें ने मंगलवार को रेवाड़ी-भिवाड़ी मार्ग पर सोहना टी प्वाइंट के पास अवरोधक लगा कर जाम लगा दिया। जाम के चलतेे भिवाड़ी मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई। सूचना पाकर मौके पर थाना पुलिस प्रभारी कर्मवीर ने लोगों को समझाया तथा एक सप्ताह में सड़क निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया। जाम शाम को पांच से छह बजे तक लगाया गया।
विज्ञापन



ट्रक यूनियन केे प्रधान राजू, नरेश, कंवर सिंह, राजू नंबरदार, अनिल राव, रामसिंह, बाबूलाल, हुकम सिंह आदि ने बताया कि सोहना टी प्वाइंट के पास करीब एक साल से सड़क क्षतिग्रस्त है। आए दिन इस सड़क पर वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। दो दिन पहले भी हादसा हो चुका है। सड़क बनवाने की मांग को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग के अफसरों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही। गुस्साए लोगों ने भिवाड़ी रोड पर जाम लगा दिया तथा जमकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है लोक निर्माण विभाग बार-बार शिकायत के बावजूद लोगों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

वाहनों को किया डायवर्ट
भिवाड़ी मार्ग पर जाम के चलते पुलिस ने वाहनाें को हाईवे नंबर आठ से डायवर्ट किया। वहीं भिवाड़ी से धारूहेड़ा आने वाले वाहनों को सेक्टर चार बाईपास से निकाला गया। जाम के चलते भिवाड़ी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें