फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: जनता के मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए...

Wed, 15 May 2024 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल के होली चोटा मोहल्ले में आयोजित चुनावी चौपाल। संवाद
विज्ञापन
बावल। बावल शहर के मोहल्ला होली चोटा में चुनावी चौपाल का आयोजन किया गया। बेबाकी से अपनी बात रखते हुए जयपाल ने बताया कि इस बार वोट उसी पार्टी को देंगे जो स्थानीय मुद्दों को हल करवाने का आश्वासन देगा। इसमें सबसे महत्वपूर्ण पानी, सीवर लाइन, बिजली जैसी समस्याओं का हल करवाना है। हरिराम का कहना है कि ना तो कोई नेता विकास की बात करता है ना ही स्थानीय मुद्दों के समाधान की। सुभाष गर्ग ने कहा कि लोगों को बिजली पानी समय पर नही मिल रहा है। इसकी बात नहीं हो रही है। जनप्रतिनिधियों को जनता के मुद्दों पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। भगवतदयाल ने कहा कि बावल में रोजगार बहुत बड़ा मुद्दा है। बावल क्षेत्र में लोग रोजगार पाना चाहते हैं, क्योंकि यह औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर बड़ी-बड़ी कंपनियां स्थापित हैं। स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पा रही है।अमर सिंह ने कहा कि क्षेत्र में अक्सर बिजली के कट लगते रहते हैं। गर्मी में बिजली के कट लगने से काफी परेशानी होती है। 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें