रेवाड़ी। युवा मोर्चा की ओर से पार्टी के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह के समर्थन में मंगलवार को बाइक रैली निकाली गई। रैली को भाजपा कार्यालय से जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली सर्कुलर रोड, मेन बाजार से होते हुए बीएमजी मॉल के पास महर्षि वाल्मीकि चौक पर फूल माला अर्पित करके कार्यालय पहुंची। इस मौके पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल मांढैया, ईश्वर चनेजा, सत्यदेव यादव आदि मौजूद रहे। संवाद