रेवाड़ी। शहर के मियांवाली पंचायत घर में आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री कैंप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा का फूल मुरझा गया है। जनता अब सत्ता की चाबी कांग्रेस को देने का मन बना चुकी है।
इस दौरान पंजाबी समाज के लोगों ने कैप्टन अजय सिंह यादव का स्वागत किया। इस दौरान कैप्टन अजय सिंह यादव की पत्नी शकुंतला यादव और पुत्र पुत्र विधायक चिरंजीव राव भी मौजूद रहे। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि पंजाबी समाज उनके परिवार का हिस्सा है। इस दौरान चुनाव की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर राम चंद्र अग्गी, सुभाष गुलाटी, दलिप माटा पार्षद, सुनिल ठकराल, रमेश सेहगल, रमेश हंडुजा, श्याम चुग, दिलबाग ढिंगडा, सुंदर लाल नंदवानी, रवि ठकराल मौजूद रहे।